Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

तुर्की के रिसॉर्ट में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 32 घायल

तुर्किये के एक होटल में बड़ा हादसा हुआ है। उत्तर पश्चिमी तुर्किये के एक स्की रिसोर्ट होटल में आग लग गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 लोग झुलस गए। दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

 

तुर्किये के मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि बोलू प्रांत के करतलकाया रिसोर्ट के रेस्टोरेंट में रात को आग लग गई। आग लगने के बाद होटल में अफरातफरी मच गई। गवर्नर अब्दुलअजीज आयदीन ने बताया कि दो पीड़ितों की मौत घबराहट में इमारत से बाहर कूदने के चलते हुई। उन्होंने कहा कि होटल में 234 मेहमान ठहरे हुए थे। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है। 30 दमकल गाड़ियां और 28 एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं। राहत और बचाव कार्य जारी है।