Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

हमने कड़ी मेहनत की लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके: माइकल ब्रेसवेल

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के उप-कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के खिलाफ पिछड़ने के बावजूद अपनी टीम के जुझारूपन की तारीफ की है। ब्रेसवेल ने कहा कि उनकी टीम ने फाइनल मुकाबले में जीत के लिए संघर्ष किया लेकिन वो जीत हासिल नहीं कर पाई।

ब्रेसवेल ने फाइनल मुकाबले में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 40 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए और 10 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों खासकर ऑलराउंडर रचिन रविंद्र की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रचिन को इंटरनेशनल टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते देखने वाकई शानदार रहा।

ब्रेसवेल ने कप्तान मिचेल सेंटनर की कप्तानी की तारीफ की और उन्हें शांत और सोच-समझकर फैसला लेने वाला कप्तान बताया। फाइनल में हारने की निराशा के बावजूद, ब्रेसवेल ने टीम के लचीलेपन और दृढ़ संकल्प पर गर्व जताया। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की चोट और यात्रा को लेकर टीम के सामने आई चुनौतियों को माना। हालांकि उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि टीम खुद को बेहतर तरीके से ढालकर बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही।

फाइनल मुकाबले का जिक्र करते हुए ब्रेसवेल ने कहा कि टीम का मानना था कि स्कोर बोर्ड पर जुड़ा 250 रनों का स्कोर काफी है और भारत के लिए आसान नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि टीम ने इसका बचाव करने के लिए आखिरी तक कोशिश जारी रखी। ब्रेसवेल ने चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन पर खुशी जताई।