डब्ल्यूपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग की हालिया बल्लेबाजी फॉर्म ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। हालांकि टीम की उनकी साथी जेस जोनासेन को भरोसा है कि लैनिंग जल्द ही रंग में वापस लौटेंगी। लैनिंग अपनी पिछली दो पारियों में सस्ते में आउट हो गईं। हालांकि, जोनासेन का मानना है कि लैनिंग की फॉर्म चिंता का कारण नहीं है।
जोनासेन ने कहा कि लैनिंग वर्ल्डक्लास खिलाड़ी हैं और बेहतरीन से बेहतरीन खिलाड़ी कई बार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहते हैं। उनके मुताबिक लैनिंग कड़ी मेहनत करती हैं और टीम को उनके ऊपर पूरा भरोसा है। गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में जेस जोनासेन को प्रमोट कर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया था। उन्होंने टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित करते हुए 32 गेंदों पर 61 रनों की नाबाद पारी खेली।
जोनासेन ने खुलासा किया कि उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजने का फैसला पहले ही कर लिया गया था। उनके मुताबिक इसका मकसद पावरप्ले में तेजी से रन जोड़ना था।
WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद जेस जोनासेन ने लैनिंग की फॉर्म का बचाव किया
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.