विमेंस प्रीमियर लीग 2025 में आरसीबी का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। आरसीबी को एक और हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ हुए हाई स्कोरिंग मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। टीम की कप्तान स्मृति मंधाना एक बार फिर से फ्लॉप रही। यूपी ने आरसीबी को जीत के लिए 226 रन का लक्ष्य दिया था। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरूआत अच्छी नहीं रही और कप्तान स्मृति मंधाना महज चार रन बनाकर आउट हो गई। एलिसे पेरी भी 15 गेंद पर 28 रन बनाकर लौट गई।
ऋचा घोष ने 33 गेंद पर पांच छक्के और छह चौके लगाते हुए 69 और स्नेह राणा ने छह गेंद पर 26 रन बनाकर मैच लड़ने की कोशिश की लेकिन ये पर्याप्त नहीं था। पूरी टीम 19.3 ओवर में 213 पर आउट हो गई और 12 रन से हार गई। अगर टॉप ऑर्डर चला होता तो शायद लक्ष्य आरसीबी हासिल कर लेती।
यूपी के लिए सोफी एक्लेस्टन ने शानदार गेंदबाजी की। चार ओवर में 25 रन देकर उन्होंने तीन विकेट लिए। कप्तान दीप्ति शर्मा को भी तीन विकेट मिले लेकिन चार ओवर में उन्होंने 50 विकेट लिए। चिनले हेनरी ने भी दो विकेट लिए।
यूपी वॉरियर्स ने पहले बैटिंग करते हुए विमेंस प्रीमियर लीग इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। यूपी ने पांच विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए थे। 21 साल की जॉर्जिया वोल ने 17 चौके और एक छक्के लगाते हुए 56 गेंद पर 99 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा किरन नवगिरे ने 16 गेंद में 46 रन और ग्रेस हैरिस ने 22 गेंद पर 39 रन की पारी खेली।
यूपी वॉरियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 12 रनों से हराया
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.