Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

सहारनपुर पहुंचे U19 कप्तान मोहम्मद अमान, जीवन के संघर्ष में कोच के योगदान को बताया महत्वपूर्ण

सहारनपुर के क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अमान को क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। सहारनपुर के क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अमान को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ पांडिचेरी में 21 से 26 सितंबर तक होने वाले 50 ओवर के तीन मैचों के लिए भारतीय अंदर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था। इस तरह के वह कई जगह मैच खेल चुके हैं। मोहम्मद अमान सहारनपुर के जनकपुरी क्षेत्र के बहुत गरीब परिवार से हैं। मोहम्मद अमान के माता-पिता का कोविड के दौरान निधन हो चुका है और उनकी तीन बहने एक भाई हैं। मोहम्मद अमान को शुरू से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। 

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अमान सहारनपुर पहुंचे उन्होंने कहा कि अपने देश के लिए खेलना बड़े गर्व की बात है। भारत जैसे देश को अगर आप रिप्रेजेंट कर रहे हो तो अपने लिए बहुत बड़ी बात है। मेरे लिए मेरे कोच एवं अन्य सभी ने बहुत योगदान दिया है। मेरा घर खर्च चलाने के लिए भी इन लोगों के द्वारा पैसे दिए गए। उन्होंने कहा कि वह अभी अंडर-19 एशिया कप के कप्तान के रूप में खेल कर आए हैं। उन्होंने सभी युवाओं को मेहनत करने की भी सलाह दी है।