Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

स्टीव स्मिथ ने पोंटिंग को छोड़ा पीछे, टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए एशिया में टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर नया रिकॉर्ड बनाया है। कार्यवाहक ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ये उपलब्धि हासिल की। यहां उन्होंने अपने 36वें शतक के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक और शतक जड़ दिया। 

35 साल के स्टीव को एशियाई धरती पर रिकी पोंटिंग के 1,889 रनों से आगे निकलने के लिए सिर्फ 27 रनों की जरूरत थी। उन्होंने लंच के तुरंत बाद श्रीलंकाई स्पिनर निशान पीरिस की गेंद पर सिंगल रन लेकर ये रिकॉर्ड बनाया।