पिछले महीने उंगली की सर्जरी करवाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़ गए हैं। 30 वर्षीय सैमसन बेंगलुरू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब से गुजर रहे थे और ये पुष्टि नहीं हो सकी है कि वS अभी विकेटकीपिंग करेंगे या नहीं। अगर सैमसन फ़िट नहीं होते हैं, तो ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग का विकल्प हो सकते हैं।
फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में भी जुरेल ने सैमसन की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की थी। उस मैच में बल्लेबाज़ी के दौरान जोफ़्रा आर्चर की गेंद उनकी उंगली पर लगी थी। कंधे की चोट से पूरी तरह उबर चुके रियान पराग भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने को तैयार हैं।
इस चोट के कारण वे साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 से बाहर हो गए थे, लेकिन रणजी ट्रॉफ़ी के दूसरे चरण में उन्होंने वापसी की थी। सौराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक लगाा था और 26 ओवर की गेंदबाजी भी की थी।
राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को हैदराबाद में सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ खेलेगी। इसके बाद टीम 26 मार्च और 30 मार्च को गुवाहाटी में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो घरेलू मैच खेलेगी।
उंगली की सर्जरी के बाद संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़े
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.