Breaking News

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने एनुअल सेकेंडरी एग्जामिनेशन 2026 का घोषित किया     |   भारत में बेहद अमीर लोगों की संख्या बढ़ी, दुनिया में छठे नंबर पर पहुंचा देश     |   दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में 62.18 फीसदी, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: कुमारगंज में 8-10 बूथों से हमारे एजेंट हटाए गए- BJP कैंडिडेट सुवेंदु     |   ‘पश्चिम बंगाल का हर वर्ग टीएमसी से दुखी’, कृष्ण नगर रैली में बोले PM नरेंद्र मोदी     |  

IPL 2026: मुंबई इंडियंस से भिड़ेंगे चेन्नई सुपरकिंग्स, धोनी और रोहित पर होंगी सबकी नजरें

IPL 2026: अपनी-अपनी टीमों की ट्रेनिंग किट पहने रोहित शर्मा और एमएस धोनी बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस करते नजर आए। आईपीएल में गुरुवार को मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स से होना है हालांकि ये दोनों दिग्गज मैदान पर उतरेंगे या नहीं, इसके बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

रोहित ने एमआई के लिए पहले चार मैचों में हिस्सा लिया था। 10 दिन पहले आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के दौरान वे चोटिल हो गए, उसके बाद से वे मैदान पर नहीं उतरे हैं। दूसरी ओर, धोनी अभी तक इस आईपीएल में मैदान पर नहीं उतरे हैं क्योंकि वह पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे हैं। उन्हें पिछले महीने के अंत में टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले खिंचाव आ गया था।

मंगलवार को सीएसके के दिग्गज धोनी ने ट्रेनिंग सेशन में जमकर हिस्सा लिया। उन्होंने विकेटकीपिंग की और उसके बाद नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। एमआई के लिए भी अच्छी खबर है। ऑलराउंडर विल जैक्स भारत पहुंच गए हैं। गुरुवार के मैच से पहले वे कैंप में शामिल हो गए और वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास भी किया। एमआई को उम्मीद है कि जैक्स से टीम को और मजबूती मिलेगी।