Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पवेलियन में सोता रह गया यह पाकिस्तानी बल्लेबाज, अंपायर ने दे दिया ‘टाइम आउट’

भारत के खिलाफ हाल में चैंपियन्स ट्रॉफी मुकाबले में अर्धशतक जड़ने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील को यहां प्रेजीडेंट्स कप प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान अपनी बल्लेबाजी का इंतजार करते हुए कथित तौर पर सोने के कारण ‘टाइम आउट’ करार दिया गया। शकील टाइम आउट करार दिए जाने वाले कुल सातवें और पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास के पहले बल्लेबाज हैं। यह मैच मंगलवार रात स्टेट बैंक और पीटीवी के बीच खेला गया। रमजान के कारण पूरा मैच दूधिया रोशनी में खेला गया। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से रात ढाई बजे तक खेला जाना था। 

पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में पहली बार कोई मैच इस समय पर खेला गया। शकील फाइनल में स्टेट बैंक की ओर से खेल रहे थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे जब तेज गेंदबाज मुहम्मद शहजाद ने उमर अमीन और फवद आलम को लगातार गेंदों पर आउट कर दिया। 

मैच के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नए बल्लेबाज के क्रीज पर पहुंचने के लिए स्वीकृति तीन मिनट की समय सीमा के बाद सऊद क्रीज पर पहुंचे।’’ अधिकारी ने बताया कि शकील के क्रीज पर पहुंचने पर पीटीवी के कप्तान अम्माद बट ने अंपायर से उन्हें टाइम आउट देने की अपील की और इस अपील को स्वीकार कर लिया गया। 

पाकिस्तान के सीमित ओवरों के खिलाड़ी इरफान खान नियाजी इसके बाद क्रीज पर उतरे और शहजाद ने उन्हें बोल्ड करके हैट्रिक पूरी की। इससे पहले किसी बल्लेबाज को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 2023 विश्व कप मैच के दौरान टाइम आउट दिया गया था जब शाकिब अल हसन ने एंजेलो मैथ्यूज के खिलाफ सफल अपील की थी। शहजाद ने पांच विकेट चटकाने के बाद पीटीवी की ओर से शतक भी जड़ा।