Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

एक सीरीज से पूरी टीम का फॉर्म तय नहीं होता... इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बोले शुबमन गिल

भारत के उपकप्तान शुबमन गिल ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में मिली हार का बचाव करते हुए कहा कि एक खराब सीरीज से पूरी टीम का फॉर्म तय नहीं होता और एक खराब प्रदर्शन के बाद किसी टीम की बुराई करना सही नहीं है।

भारत को ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उसका एक दशक पुराना दबदबा खत्म हो गया।

रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत और खुद गिल जैसे प्रमुख खिलाड़ी अब महत्वपूर्ण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाने से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए वापसी करने को तैयार हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले गिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, "एक सीरीज से पूरी टीम का फॉर्म तय नहीं होता। ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछली कई सीरीज और टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।"

"निश्चित रूप से, हम ऑस्ट्रेलियाई श्रृंखला में अपनी उम्मीदों के अनुसार नहीं खेले, लेकिन फिर भी हमने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली। हम दुर्भाग्यशाली थे कि आखिरी दिन (जसप्रीत) बुमराह हमारे साथ नहीं थे, नहीं तो हम मैच जीत जाते और श्रृंखला बराबर हो जाती और ये चर्चा नहीं होती।"