Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

ICC CT 2025: न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज, किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। ये मुकाबला बुधवार को गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले भी एक बार टूर्नामेंट जीत चुकी हैं। लेकिन इस बार दक्षिण अफ्रीका अपने "चोकर्स" टैग को हटाना चाहेगी, जबकि कीवी टीम कई आईसीसी टूर्नामेंट्स में दूसरे स्थान पर रहने के बाद खिताब पर अपना कब्जा करना चाहेगी।
 
दोनों ही टीमें बराबरी की टक्कर की हैं उनकी बल्लेबाजी लाइन-अप भी शानदार है और उनके पास बेहतरीन फील्डर भी मौजूद हैं। जीत का दम भर रहे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लैथम का कहना है कि पिछले महीने  त्रिकोणीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। 

न्यूजीलैंड के पास कप्तान मिशेल सेंटनर की अगुआई में अच्छा स्पिन अटैक है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी भी उम्दा है जिसमें कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और मार्को जेनसन जैसे गेंदबाज शामिल हैं। हालांकि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका का पूरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, क्योंकि टीम ने पिछले 13 वनडे मैचों में से आठ में हार का सामना किया था।