Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

'मेरा ध्यान छक्के लगाने पर था, मैं भविष्य में...' SRH के खिलाफ तूफानी पारी के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की लेकिन एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। उनके पास टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज शतक जमाने का मौका था। क्रिस गेल ने 30 बॉल पर यह कारनामा अंजाम दिया था। वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल पर 97 रन बनाकर आउट हुए।

मैच खत्म होने के बाद उन्होंने बताया कि उनको बल्लेबाजी करते समय इस रिकॉर्ड के बारे में मालूम ही नहीं था। सूर्यवंशी ने अपनी इस तूफानी पारी (29 गेंद, 97 रन) से सभी को चौंका दिया था, जिसमें 12 छक्के और पांच चौके शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा। राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (65) जड़ने वाले इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना एक सीजन में 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया। मैच के बाद सूर्यवंशी ने कहा, "मेरा ध्यान छक्का लगाने पर था। मैं भविष्य में शतक बनाऊंगा, लेकिन मेरा ध्यान टीम के लिए अधिकतम रन बनाने पर था। मैं बस अपनी योजना पर काम करता हूं और अगर कोई कमी होती है, तो मैं उसे सुधारने की कोशिश करता हूं।"

मैच की तैयारी के बारे में उन्होंने कहा, "मैं गेंदबाजों का सामना कैसे करना है, बाउंड्री की लंबाई का अंदाजा कैसे लगाना है, इन सब बातों का विश्लेषण करने की कोशिश करता हूं। जब मैं अच्छी बल्लेबाजी करता हूं, तो गेंदबाज दबाव में आ जाता है।"

उन्होंने कहा, "हम जीत गए हैं, इसलिए हम जश्न मनाएंगे और अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। मैं गेंदबाजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता, बस अपना खेल खेलने की कोशिश करता हूं।"