Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

PSL में नहीं खेलेंगे मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा, बीसीबी ने रद्द की क्रिकेटर्स की एनओसी

BCB: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में खेलने के लिए जारी किया गया अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) वापस ले लिया है। ये फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद उनकी चिकित्सकीय समीक्षा के आधार पर लिया गया।

बीसीबी के गुरुवार को जारी बयान में कहा गया, ‘‘न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के समापन के बाद टीम के चिकित्सा स्टाफ ने राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की स्थिति की समीक्षा की है। आगे की जांच के लिए उनका तत्काल स्कैन कराया जाएगा, जिसके बाद वे बीसीबी मेडिकल टीम की देखरेख में पुनर्वास कार्यक्रम शुरू करेंगे।’’

बोर्ड ने कहा, “मुस्तफिजुर को पूर्व में जारी एनओसी वापस ले लिया गया है। इसलिए वे पीएसएल 2026 के शेष मुकाबलों में भाग नहीं ले पाएंगे।” उल्लेखनीय है कि मुस्तफिजुर को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के दौरान अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद वे लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे थे और इस सत्र में पांच मैचों में छह विकेट ले चुके थे।

बीसीबी ने एक अन्य फैसले में ये भी पुष्टि की कि युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा को भी पीएसएल 2026 के लिए रिलीज नहीं किया जाएगा। ये कदम अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए उन्हें पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से उठाया गया है।