Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने

बांग्लादेश के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने आयरलैंड के खिलाफ मैदान में उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम 100 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है।

2005 में पदार्पण करने वाले रहीम ने अपने करियर में 37.82 की औसत से 6,000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और तीन दोहरे शतक शामिल हैं।

बांग्लादेश के सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में रहीम अब शीर्ष पर हैं। उनके बाद बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में मुशफिकुर राहिम के बाद मोमिनुल हक (75), शाकिब अल हसन (71) और तमीम इकबाल (70) का नाम आता है।