Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को तैयार मिचेल स्टार्क, जल्द टीम से जुड़ेंगे

IPL 2026: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मिचेल स्टार्क को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की अनुमति दे दी है और उम्मीद है कि यह तेज गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स के एक मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेगा।

कोहनी और कंधे में चोट के कारण बाएं हाथ कें तेज गेंदबाज स्टार्क जनवरी से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने एशेज के पांचों टेस्ट मैचों में अहम भूमिका निभाई। उन्हें इस श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इसके बाद उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए बिग बैश लीग के पांच मैच भी खेले थे।

जानकारी के अनुसार, ‘‘उम्मीद है कि स्टार्क भारत में अब कड़ा अभ्यास करेंगे। वह दिल्ली के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मई को होने वाले मैच में खेलने की राह पर हैं, जो उनका आईपीएल के वर्तमान सत्र में अपना पहला मैच होगा।’’

इस 36 वर्षीय खिलाड़ी की आईपीएल के शुरुआती चरण में अनुपस्थिति ने विदेशी खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता पर बहस छेड़ दी थी, जिसके चलते स्टार्क को सोशल मीडिया पर स्पष्टीकरण भी देना पड़ा था। उन्होंने इसे बेहद गलत जानकारी करार दिया था। स्टार्क ने पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे। दिल्ली अभी छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सत्र में अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं, वहीं जोश हेज़लवुड ने शुरुआती मैचों में अनुपस्थित रहने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से खेलना शुरू कर दिया है।