Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अभ्यास शिविर शुरू, कोच ने कहा- हाल के प्रदर्शन का करेंगे विश्लेषण

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोर ग्रुप में शामिल 36 खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय शिविर सोमवार को यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) परिसर में शुरू हो गया और मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि इसमें टीम के हाल के प्रदर्शन का विश्लेषण किया जाएगा। 

शिविर का समापन 28 मार्च को होगा। हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में फुल्टन ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के लिए यह सत्र बेहद व्यस्त रहा और उन्हें लगातार प्रतियोगिताओं में कड़े मैच खेलने पड़े। इस शिविर में टीम के हाल के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के अलावा फिटनेस और अनुकूलन पर ध्यान दिया जाएगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास अब यूरोप में प्रो लीग के अगले चरण के मैचों के लिए तैयारी करना होगा और मुझे यह देखने में भी दिलचस्पी होगी कि कुछ नई प्रतिभाएं अपेक्षाओं पर कैसे खरा उतरती हैं।’’ अगले सप्ताह शादी करने वाले स्ट्राइकर मनदीप सिंह को शिविर से छूट दे दी गई है। एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर खेले गए आठ मैचों में से पांच में जीत से प्रभावित किया। 

भारतीय टीम वर्तमान में प्रो लीग तालिका में 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड और बेल्जियम 16 अंकों के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं: गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पवन, सूरज करकेरा, मोहित होन्नेनहल्ली शशिकुमार। 

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुमित, संजय, जुगराज सिंह, अमनदीप लाकड़ा, नीलम संजीप जेस, वरुण कुमार, यशदीप सिवाच।

मिडफील्डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकंठ शर्मा, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, विष्णुकांत सिंह, राजिंदर सिंह, पूवन्ना सीबी। 

फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह, अंगद बीर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, बॉबी सिंह धामी, सुदीप चिरमाको, सेल्वम कार्थी, शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह, उत्तम सिंह।