Breaking News

नेपाल: बालेन शाह के पक्ष में प्रचंड बहुमत, ओली समेत कई दिग्गज बुरी तरह हार की कगार पर     |   ईरान का एयरस्पेस जल्द अपने कंट्रोल में लेगा अमेरिका- व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव का दावा     |   पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें ₹55/लीटर बढ़ाकर क्रमशः 335 और 321 रुपये कर दी गईं     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से नहीं गुजर सकते इजरायल-यूएस के जहाज: ईरान     |   ईरानी राष्ट्रपति की पुतिन से फोन पर बात, ताजा हालात पर चर्चा हुई     |  

आईपीएल 2026 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी, CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने किया कंफर्म

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने पुष्टि की है कि महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2026 संस्करण में खेलेंगे। ‘क्रिकबज’ ने सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन के हवाले से कहा, "एमएस ने हमें बताया है कि वे अगले सत्र में खेलेंगे।" रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वनाथन ने कहा है कि धोनी आगामी सत्र के लिए फ्रेंचाइजी की योजनाओं में करीबी तौर पर शामिल हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल सीएसके के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व किया था, हालांकि पांच बार की चैंपियन टीम का प्रदर्शन खराब रहा और वह तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही।

महेंद्र सिंह धोनी ने फ्रैंचाइजी को पांच आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) दिलाए हैं। अगर वे अगले संस्करण में खेलते हैं तो ये सीएसके के साथ उनका 17वां और आईपीएल में कुल 19वां सत्र होगा।