Breaking News

8:00 बजे स्नान, फिर क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचेंगे पीएम मोदी, नामांकन का शेड्यूल जारी     |   मुंबई: होर्डिंग हादसे के मृतकों के परिजनों के लिए CM शिंदे ने किया 5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान     |   पंजाब के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल     |   लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग     |   वायरल वीडियो पर तेज प्रताप ने दी सफाई, कहा- वो शख्स बीच में आकर धक्का दे रहा था     |  

स्पिन के जादूगर बिशन सिंह बेदी को अंतिम विदाई, कपिल-सहवाग समेत शामिल हुए ये क्रिकेटर

नई दिल्ली: कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग, कीर्ति आजाद, मदन लाल, सैयद सबा करीम, जहीर खान, अजय जड़ेजा सहित कई क्रिकेटर नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान में पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। बाएं हाथ के इस महान स्पिन गेंदबाज का सोमवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया था।

इस मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा कि बेदी से उन्होंने काफी कुछ सिखा। कीर्ति आजाद ने भी बेदी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि बेदी एक बड़ी शख्सियत थे। वो महान क्रिकेटर होने के अलावा बेहद मजबूत चरित्र वाले थे। देव ने कहा कि बेदी जिस बात में विश्वास करते थे, उस पर हमेशा कायम रहे और उन्होंने हमेशा अपने मन की बात कही।

देव ने कहा कि उन्होंने हमेशा बेदी की साफगोई का अनुकरण करने की कोशिश की। पूर्व भारतीय बल्लेबाज कीर्ति आजाद ने बेदी के निधन को बेहद निजी क्षति बताया। आज़ाद ने कहा कि बेदी मैदान पर अनुशासन पसंद और मैदान के बाहर एक अच्छे दोस्त थे। 

उन्होंने कहा कि बेदी बहुत उदार व्यक्ति थे जिन्होंने उनके करियर के शुरुआती दौर में बुनियादी चीजों में उनकी मदद की। आज़ाद ने कहा कि बेदी ने हमेशा अपने सिद्धांतों के आधार पर रुख अपनाया, भले ही वे लोकप्रिय न हों।

दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा कि ये भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत दुखद दिन है क्योंकि इसने "स्पिन के बादशाह" को खो दिया है, जिसका भारतीय क्रिकेट में योगदान बहुत बड़ा है।