Breaking News

WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |   दिल्ली: संजय दत्त विवादित सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ मामले में NCW के समक्ष पेश     |   दिल्ली: कोर्ट ने IRS की बेटी के हत्या के आरोपी को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा     |   गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के DGP का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया     |   BJP ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर से उमर खालिद समर्थन कार्यक्रम रद्द करने की मांग की     |  

IPL 2026: 'टीम को आराम की सख्त जरूरत', KKR से सुपर ओवर में हार के बाद बोले कप्तान ऋषभ पंत

IPL 2026: कप्तान ऋषभ पंत ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स से सुपर ओवर में मिली हार के बाद स्वीकार किया कि लखनऊ सुपर जायंट्स को "निश्चित रूप से आराम की जरूरत है"। लड़खड़ाती हुई एलएसजी लगातार पांचवीं हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गई, आठ मैचों में ये उनकी छठी हार थी।

पंत ने मैच के बाद कहा, "हमें निश्चित रूप से आराम की जरूरत है; मुझे लगता है कि हमें तरोताजा होने का मौका मिलेगा। दबाव हमेशा रहता है और ये हमेशा एक दबाव वाला मैच होता है, लेकिन हमें जवाब अंदर से ढूंढने होंगे, बाहर से नहीं और बस सरल रहना होगा।"

एलएसजी ने केकेआर को 93/7 पर मुश्किल में डाल दिया था, लेकिन रिंकू सिंह ने शानदार 83 रन बनाकर केकेआर को संभाल लिया। बाद में, 156 रनों का पीछा करते हुए, एलएसजी लड़खड़ा गई, लेकिन मोहम्मद शमी के आखिरी गेंद पर लगाए गए छक्के ने मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया, जहां उन्होंने अब तक का सबसे कम स्कोर 1/2 बनाया।

पंत ने आगे कहा, “जिम्मेदारी लें, हर एक खिलाड़ी; यह एक या दो खिलाड़ियों की बात नहीं हो सकती। यह पूरी टीम की बात है और यकीनन बहुत से लोग इसके लिए जिम्मेदारी लेंगे।” उन्होंने कहा, “हमने एक समूह के रूप में चर्चा की और सुपर ओवर के लिए निकोलस पूरन का नाम सामने आया। हो सकता है कि वो अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में न हों, लेकिन ऐसी कठिन परिस्थिति में आप अपने खिलाड़ी पर भरोसा करेंगे।”

पंत ने दोहराया कि ब्रेक से एलएसजी को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा. “अभी शायद पर्याप्त सकारात्मकता न हो, लेकिन मुझे लगता है कि ब्रेक के बाद निश्चित रूप से बहुत सारी चीज़ें बदलेंगी।"