भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 22 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करेंगे। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इसकी घोषणा की।
रहाणे कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर की जगह लेंगें। श्रेयस को इस साल आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स ने अपनी टीम से जोड़ और वह उस टीम का नेतृत्व करेंगे। केकेआर का लंबे समय से प्रतिनिधित्व कर रहे वेंकटेश अय्यर को फ्रेंचाइजी ने उपकप्तान बनाया है।
रहाणे ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘केकेआर की अगुआई करने का मौका मिलना सम्मान की बात है। यह आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। मुझे लगता है कि हमारे पास एक बेहतरीन और संतुलित टीम है। मैं सभी के साथ काम करने और अपने खिताब को बचाने की चुनौती लेने के लिए उत्सुक हूं।’’ गत चैंपियन केकेआर का आईपीएल के पहले मैच में 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला होगा।
IPL 2025 से पहले KKR का बड़ा ऐलान, अजिंक्य रहाणे बने कप्तान
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.