Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

जीव मिल्खा सिंह की मार्बेला लीजेंड्स प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत

भारत के जीव मिल्खा सिंह ने 2025 लीजेंड्स टूर सीजन की शानदार शुरुआत करते हुए स्टेश्योर मार्बेला लीजेंड्स प्रतियोगिता के पहले दौर में चार अंडर 68 का स्कोर बनाया।

जीव पहले दौर के बाद संयुक्त 12वें नंबर पर हैं। उन्होंने पहले नौ होल में एक शानदार ईगल और अंतिम नौ होल में बर्डी की हैट्रिक बनाई। कुल मिलाकर उन्होंने पहले दौर में एक ईगल, चार बर्डी और दो बोगी की।

जीव इस साल दूसरी बार किसी सीनियर प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। वे चैंपियंस टूर पीजीए की एक प्रतियोगिता में संयुक्त 28वें नंबर पर रहे थे।