भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने गुरुवार को दूसरे मैत्री मैच में मालदीव को 11-1 से हरा दिया है। पदार्पण में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए फॉरवर्ड लिंगडेकिम ने चार गोल दागे जिसकी बदौलत भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को यहां दूसरे फीफा मैत्री मुकाबले में मालदीव पर 11-1 से शानदार जीत दर्ज की।
पहले मैच में मेजबान टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 14-0 से रौंद दिया था। लिंगडेकिम ने (12वें, 16वें, 56वें और 59वें मिनट) प्रत्येक हाफ में दो-दो गोल किए जबकि मुकाबले में पदार्पण करने वाली एन सिबानी देवी ने (45+1वें मिनट) भी एक गोल किया। मैच में अन्य गोल काजोल डिसूजा (15वें मिनट), पूजा (41वें मिनट), सिमरन गुरुंग (62वें और 68वें मिनट) और खुमुकचाम भूमिका देवी (71वें मिनट) ने दागे।
मालदीव के लिए एकमात्र गोल मरियम रिफा ने 27वें मिनट में किया। मालदीव की कप्तान हवा हनीफा ने 17वें मिनट में आत्मघाती गोल कर भारतीय गोल में इजाफा किया।
भारतीय महिला टीम ने दूसरे फ्रेंडली मैच में मालदीव को 11-1 से शिकस्त दी
You may also like
IPL 2026: LSG ने अर्जुन तेंदुलकर को टीम में किया शामिल, मार्को यानसेन की PBKS में वापसी.
विनेश फोगाट एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में लेंगी हिस्सा, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी मंजूरी.
IPL 2026: प्राथमिकता जीत नहीं बल्कि प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहना था, SRH से हार के बाद बोले रजत पाटीदार.
विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से लिया संन्यास, 2019 में वनडे वर्ल्ड कप का रहे थे हिस्सा.