Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

IND vs ENG: गेंदबाजों पर टिकी भारत की निगाहें, जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं बुमराह

इंग्लैंड दौर पर गई भारतीय क्रिकेट टीम की जीत में जसप्रीत बुमराह अहम भूमिका निभा सकते हैं। भारतीय स्पीड स्टार जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं। बुमराह की बल्लेबाजी क्षमता उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भारत का सबसे बेहतर खिलाड़ी बनाती है। 

हालांकि, बुमराह की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। वापसी के बाद बुमराह ने टी20 विश्व कप 2024 और कुछ टेस्ट मैचों में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट के दौरान बुमराह फिर चोटिल हो गए। 2024 की शुरुआत में पीठ की चोट से उबरने के बाद उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनसे कहीं ज्यादा उम्मीदें हैं। 

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए बताया कि बुमराह सभी पांच टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा कि बुमराह भारत की जीत में अहम योगदान दे सकते हैं। 

टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 19.4 की औसत से रन बनाए, और डेब्यू के बाद से अब तक 205 विकेट लिए हैं। 'सेना' देशों में उनका रिकॉर्ड कपिल देव, जहीर खान और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों से आगे हैं। फिर भी उनकी कमजोरी ने भारत को काफी नुकसान पहुंचाया है क्योंकि चोट की वजह से वो अब तक 35 फीसदी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए हैं। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टेस्ट टीम में एक बड़ा खालीपन आ गया है। बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी है। अगर बुमराह अपने तीनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं तो भारतीय टीम की जीत की संभावना बढ़ जाएगी।