Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

WPL 2026: हरमनप्रीत-मांधना और जेमिमाह हुईं रिटेन, हीली और लैनिंग को किया गया रिलीज

WPL 2026: भारत की विश्व कप विजेता खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, स्मृति मांधना, जेमिमाह रॉड्रिग्स और शेफाली वर्मा उन प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल ) की 2026 की मेगा नीलामी से पहले बरकरार रखा है। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को उनकी टीम यूपी वारियर ने रिलीज करने का फैसला किया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की अलीसा हीली और मेग लैनिंग के साथ ही न्यूज़ीलैंड की ऑलराउंडर अमीलिया कर को उनकी टीमों ने रिलीज कर दिया है और वे नीलामी पूल में शामिल होंगी।

डब्ल्यूपीएल रिटेंशन के मुताबिक एक टीम अधिकतम पांच खिलाड़ी को रिटेन कर सकती थी. डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने चार खिलाड़ी को रखा है।इसके अलावा गुजरात जायंट्स ने दो और यूपी वारियर्स की टीम ने एक खिलाड़ी को रिटेन किया है।

डब्ल्यूपीएल रिटेंशन नियमों के अनुसार कोई भी फ्रेंचाइजी अधिकतम तीन कैप्ड भारतीय खिलाड़ी, दो विदेशी खिलाड़ी और दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बरकरार रख सकती है। यदि कोई टीम पांच खिलाड़ियों को बरकरार रखती है, तो उसमें कम से कम एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी होना आवश्यक है।

डब्ल्यूपीएल ने पहली बार नीलामी में "राइट-टू-मैच" विकल्प की अनुमति दी है, जिससे फ्रेंचाइजी अपने 2025 के स्क्वॉड के किसी खिलाड़ी को दोबारा खरीद सकती हैं।