Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

IPL 2026: बेंगलुरू के सामने गुजरात की होगी कड़ी परीक्षा, जीटी-आरसीबी के बीच मुकाबला आज

IPL 2026: निरंतरता हासिल करने के लिए बेताब गुजरात टाइटंस को गुरुवार को अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शानदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। अब जबकि टूर्नामेंट का आधा चरण पूरा हो चुका है तब गुजरात टाइटंस की टीम आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही है।

दूसरी तरफ मौजूदा चैंपियन आरसीबी शानदार फॉर्म में है और उसने आठ मैचों में से छह में जीत दर्ज की है। आरसीबी अभी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। आरसीबी की तरफ से उसके तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड ने मिलकर कहर बरपाया है। जहां भुवनेश्वर ने अपनी शानदार स्विंग से पुराने दिनों की याद दिला दी है, वहीं हेज़लवुड ने टेस्ट मैच के स्तर की गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया है। वह बल्ले के बाहरी किनारे को लक्ष्य बनाकर गेंदबाजी कर रहे हैं।

इसके अलावा बीच के ओवरों में क्रुणाल पांड्या का सामना करना भी बड़ी चुनौती है क्योंकि उनकी गेंदबाजी में काफी विविधता है। गुजरात टाइटंस की टीम शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर अधिक निर्भर है। उसके चोटी के तीन बल्लेबाजों साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने एक बार फिर अधिकतर रन बनाए हैं। वाशिंगटन सुंदर ने मध्य क्रम में अपनी काबिलियत साबित की है, जबकि शाहरुख खान और राहुल तेवतिया जैसे फिनिशर अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

मध्य क्रम को मजबूती देने के लिए जेसन होल्डर को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। इन दोनों टीम के बीच पिछले हफ्ते चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला गया था जिसमें आरसीबी ने 206 रन का लक्ष्य सात गेंद बाकी रहते आसानी से हासिल कर लिया था। गुजरात टाइटंस की टीम अभी तक अपने घरेलू मैदान पर दबदबा बनाने में नाकाम रही है। उसने मोटेरा में खेले गए तीन मैचों में से दो मैच गंवाए हैं।