Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

शुभमन गिल आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार, कोहली पांचवें स्थान पर

भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईसीसी एक दिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। गिल ने यहां बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 101 और पाकिस्तान के खिलाफ 46 रन की पारी खेली थी। उन्हें इससे 21 रेटिंग अंक मिले और अब उनके 817 रेटिंग अंक हो गए हैं। 

पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे स्थान पर अब उनसे 47 अंक पीछे हैं जबकि पहले यह अंतर 23 अंक का था। पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाने वाले विराट कोहली पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि केएल राहुल 15वें स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाने वाले न्यूजीलैंड के विल यंग आठ पायदान चढकर 14वें और टॉम लैथम 11 पायदान चढकर 30वें स्थान पर आ गए है। 

वहीं रचिन रविंद्र 18 पायदान चढकर अब 24वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कारी चार स्थान के फायदे के साथ 50वें और जोश इंगलिस 18 स्थान के फायदे के साथ 81वें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में केशव महाराज और मैट हेनरी शीर्ष पांच में और एडम जम्पा शीर्ष दस में पहुंच गए हैं।