Breaking News

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में थाइलैंड के मालवाहक जहाज पर हमला हुआ     |   स्विट्जरलैंड: रेलवे कोच में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत     |   NCERT किताब विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी के गठन का आदेश दिया     |   सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 76,863 पर बंद, निफ्टी 394 अंक गिरकर 23,866 पर पहुंचा     |   मिडिल ईस्ट में अब बैंक और वित्तीय संस्थान हमारे निशाने पर, युद्ध के बीच ईरान का ऐलान     |  

ICC CT 2025: बेन डकेट ने रचा इतिहास, टूर्नामेंट के इतिहास में 150 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने शनिवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 150 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज डकेट ने शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ग्रुप बी के मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 गेंदों पर 165 रन बनाए। उनकी इस पारी में 17 चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

बेन डकेट ने बेहतरीन पारी खेलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला और फिल साल्ट के जल्दी आउट होने के बाद अहम साझेदारियां निभाईं। डकेट ने जेमी स्मिथ के साथ मिलकर 30 रन की साझेदारी की और फिर जो रूट के साथ 158 रन की गेम चेंजर साझेदारी कर इंग्लैंड के स्कोर को आठ विकेट पर 351 रनों तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया। ये चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी भी टीम की तरफ से बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।