Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

IPL 2026: धोनी पूरी तरह फिट नहीं, वापसी पर करेंगे विकेटकीपिंग, माइकल हसी ने दिया अपडेट

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने गुरुवार को साफ किया कि जब भी एम. एस. धोनी अपनी पिंडली की चोट से उबरकर लौटेंगे तो वे विकेटकीपर के तौर पर ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे, न कि सिर्फ एक ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के तौर पर खेलेंगे।

44 साल के धोनी गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में आईपीएल 2026 का अपना लगातार सातवां मैच नहीं खेल पाए। वह अभी भी उस चोट से उबर रहे हैं जिसकी वजह से 28 मार्च को उन्हें शुरू में दो हफ्ते के लिए टीम से बाहर होना पड़ा था।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी ‘इंपैक्ट प्लेयर’ नियम का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर वापसी कर सकते हैं, खासकर तब जब संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं। हसी ने इस संभावना को खारिज कर दिया और संकेत दिया कि धोनी विकेट के पीछे अपनी पुरानी और जानी-पहचानी भूमिका में ही वापसी करेंगे।

मैच के बीच में हसी ने प्रसारक से कहा, ‘‘मुझे पूरा यकीन है कि वे विकेट के पीछे ही होंगे। उनके लिए सबसे बड़ी बात ये है कि उन्हें पिंडली में चोट लगी है। दिक्कत सिर्फ दौड़ने में है। अगर वे पारी के आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं, तो उन्हें तेजी से एक-दो रन लेने पड़ेंगे। उन्हें बस ये पक्का करना होगा कि उनकी पिंडली इतनी मजबूत हो कि वह इस दबाव को झेल सके।’’