Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

ICC CT 2025: बुधवार को टूर्नामेंट का आगाज, पहले मैच में पाकिस्तान के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती

पाकिस्तान लगभग तीन दशकों में अपने पहले बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है। आठ साल बाद हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में कराची में बुधवार को मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।

न्यूजीलैंड ने हाल ही में त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान पर दो बार दबदबा बनाया है। वनडे क्रिकेट की बात करें तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें 118 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें पाकिस्तान ने 61 बार जीत हासिल की है जबकि न्यूजीलैंड 53 मौकों पर विजयी रहा।

कप्तान मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली पाकिस्तान की टीम में तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है और वो घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर आजम से बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है।

वहीं मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम को रविवार को कराची में अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान पैर में लगी चोट के कारण तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के बाहर होने से बड़ा झटका लगा है। उनकी जगह पर काइल जैमीसन को बुलाया गया है, जो गेंदबाजी आक्रमण को रफ्तार देंगे। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उसकी निगाहें घरेलू मैदान पर जीत के साथ खिताब बचाने का अभियान शुरू करने पर टिकी हैं।