Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारत से मिली हार ने हमारा आत्मविश्वास कम कर दिया: दक्षिण कोरिया कप्तान एस्थर

दक्षिण कोरिया की महिला खो खो टीम की कप्तान किम एस्थर ने 157 अंकों से हार के बाद निराशा जाहिर की। भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को खो-खो विश्व कप के शुरुआती मैच में दक्षिण कोरिया के खिलाफ 175-18 से शानदार जीत हासिल की।

उन्होंने कहा, ''भले ही हमने बहुत कुछ सीखा, लेकिन अगर मैच किसी आसान टीम के खिलाफ होता तो हम बेहतर प्रतिस्पर्धा देते।'' कोरियाई खिलाड़ी ने खेल में केवल 18 अंक हासिल किए क्योंकि मेजबान टीम ने खेल के दौरान अपना दबदबा कायम रखा।

उन्होंने कहा, "हमने अपने कोच से जो कुछ भी सीखा है उसे आगे के खेलों में लागू करने की कोशिश करेंगे।" हालांकि, उन्होंने कहा कि खेल में उनका आना पारंपरिक कोरियाई खेल सुल चुक ला की वजह से हुआ क्योंकि इसमें एक जैसी चालें हैं।