Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Champions Trophy 2025: श्रेयस अय्यर भारत के नए 'मिस्टर डिपेंडेबल' बनकर उभरे

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया के कप्तान बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी में धूम मचा दी। श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर बल्ले से लगातार टीम के लिए बेहतरीन योगदान दे रहे हैं। ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या भारत की लंबे समय से नंबर चार की तलाश खत्म हो गई है?

न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी ग्रुप गेम में, अय्यर की 98 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेलकर टीम में नंबर चार बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका सुरक्षित कर दी है। खराब शुरुआत के बाद अय्यर ने उम्दा पारी खेली और टीम इंडिया को संकट की स्थिति से उबारने में अहम भूमिका निभाई।

अय्यर ने अक्षर पटेल के साथ 98 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करके भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। श्रेयस ने पाकिस्तान के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया था । अय्यर 2023 एकदिवसीय विश्व कप का भी महत्वपूर्ण हिस्सा थे जहां उन्होंने 113 की स्ट्राइक रेट से 500 से अधिक रन बनाए।