Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

IPL 2026: सीएसके ने आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया, चोटिल आयुष म्हात्रे की लेंगे जगह

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को आयुष म्हात्रे के स्थान पर आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया। म्हात्रे चोट के कारण आईपीएल 2026 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान म्हात्रे ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगने से पहले सीएसके के लिए सीजन की शानदार शुरुआत की थी और छह मैचों में दो अर्धशतक बनाए थे।

आकाश मधवाल 30 लाख रुपये में सीएसके में शामिल हुए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस (2023, 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) के लिए खेल चुके हैं। उत्तराखंड के इस तेज गेंदबाज ने सीजन की शुरुआत में सीएसके के ट्रायल में हिस्सा लिया था और अब तक 17 आईपीएल मैचों में 23 विकेट ले चुके हैं।

32 वर्षीय मधवाल के नाम पांच विकेट लेने का कारनामा भी है। उन्होंने अपने पहले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में पांच रन देकर पांच विकेट लिए थे।