Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

ICC CT 2025: पाकिस्तान की इस जोड़ी पर रहेगी टीम इंडिया की नजर, करना होगा खास प्लान तैयार

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को हाईवोल्टेज मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में टक्कर होगी। खुद को तैयार करने में जुटी टीम इंडिया के रडार पर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की मजबूत बल्लेबाजी जोड़ी है। भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच दुबई में आखिरी बार भिड़ंत 2021 टी20 विश्व कप में हुई थी। उस मैच में पाकिस्तान की 10 विकेट से जीत के हीरो बाबर और रिजवान ही थे।

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए भारत की तरफ से पेश किए गए 152 रनों के लक्ष्य को इतने ही रनों की साझेदारी निभाकर बौना साबित कर दिया था। बाबर 68 रन और रिजवान 79 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

हालांकि ये इकलौता मौका नहीं था जब इन दोनों बल्लेबाजों ने मजबूत साझेदारी की। अहमदाबाद में दोनों टीमों के बीच 2023 वनडे विश्व कप कप मैच में दोनों ने एक बार फिर कमाल दिखाया। बाबर ने अर्धशतक बनाया, जबकि रिजवान ने अहम 49 रनों की पारी खेली।

अब चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया को अहसास है कि बाबर और रिजवान मैदान पर किस तरह मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। ऐसे में इस जोड़ी को रोकने का प्लान भी तैयार हो रहा होगा क्योंकि एक और बड़ी साझेदारी का जोखिम भारतीय टीम नहीं उठाना चाहेगी।