Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

IPL 2026: अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना, बल्ला और हेलमेट फेंकने पर हुई कार्रवाई

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर ‘ऑब्स्ट्रक्शन ऑफ द फील्ड’ (क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाना) दिए जाने के बाद गुस्सा दिखाने के कारण उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया है।

रघुवंशी को रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने दोषी पाया गया। उन्होंने केकेआर की पारी के पांचवें ओवर में घटी घटना के बाद पवेलियन लौटते समय गुस्से में सीमा रेखा पर अपने बल्ला मारा था और डग आउट में अपना हेलमेट फेंका था। केकेआर ने सुपर ओवर में यह मैच जीता था।

आईपीएल में बयान में कहा, ‘‘केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन का दोषी पाया गया है और उन पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘इसके अलावा उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘रघुवंशी को आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों या पोशाक, मैदानी उपकरणों आदि को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है।’’

रघुवंशी ने मैच रेफरी द्वारा लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया है।