Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा के दौरान 10 फीट से ऊंचे डीजे सेटअप पर राज्य पुलिस ने लगाया प्रतिबंध

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में 10 फीट से ऊंचे डीजे सेटअप पर उत्तराखंड पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है। एसएसपी हरिद्वार ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि कुछ कांवड़ डीजे सेटअप 12 फीट या उससे ज्यादा ऊंचाई के बनाए जा रहे हैं। इसको लेकर बैठक की गई और यह स्पष्ट कर दिया गया है कि हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में किसी भी कांवड़ डीजे सेटअप की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होने दी जाएगी।"

कांवड़ यात्रा शुक्रवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हुई, जब हजारों कांवड़िए गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे। हर की पौड़ी समेत हरिद्वार के अलग-अलग घाटों पर भगवा वस्त्रधारी कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने वहां स्नान किया और गंगाजल एकत्र किया।

हर साल सावन महीने की शुरुआत के साथ ही अलग-अलग राज्यों से कांवड़िए हरिद्वार आकर गंगा से जल भरते हैं और अपने गांव-शहर के शिव मंदिरों में 'जलाभिषेक' करते हैं। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष लगभग छह से सात करोड़ कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है।