Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

ओंकारेश्वर मंदिर में तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 40 हजार के पार

भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 40 हजार के पार पहुंच गया है। भगवान केदारनाथ के कपाट बंद होने तक ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 55 हजार के पार पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में अभी तक 25 हजार 196 पुरूष, 16 हजार 163 महिलायें, 1 हजार 878 नौनिहाल, व 258 विदेशी सैलानियों सहित 43 हजार 495 तीर्थ यात्री पूजा - अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर चुके है।