Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

तुंगनाथ यात्रा पड़ावों पर पसरने लगा सन्नाटा

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बन्द होने के बाद अधिकांश व्यापारियों द्वारा अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सामान समेटने से यात्रा पडा़वो पर सन्नाटा पसरने लगा है। इस बार तुंगनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों के आकड़े ने नया कीर्तिमान स्थापित करने से तुंगनाथ धाम में लगभग 12 करोड़ का व्यापार होने से स्थानीय तीर्थाटन पर्यटन व्यवसाय में भारी इजाफा हुआ है। आगामी नूतन वर्ष आगमन पर पर्यटकों, सैलानियों व प्रकृति प्रेमियों के तुंगनाथ घाटी की ओर रूख करने से तुंगनाथ घाटी में रौनक लौट सकती है।