Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

Mahakumbh 2025 महाकुंभ का 40वां दिन, श्रद्धालुओं का संगम स्नान जारी

महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के आने का यही क्रम रहा तो अनुमान है कि महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या 65 करोड़ भी पार हो जाएगी। महाकुंभ का आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी को हैं। पिछले तीन दिन से सवा करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान को आ रहे हैं। मेले के बचे छह दिनों में शनिवार और रविवार का अवकाश शामिल है। बचे हुए दिनों में रोजाना सवा करोड़ से भी अधिक लोगों के स्नान करने की उम्मीद है।

महाकुंभ और संगम के प्रति श्रद्धा अब भी उफान पर है। हर पग संगम की ओर चले आ रहे हैं। वहीं, फाल्गुन महीने में भी लगातार छठे दिन त्रिवेणी तट पर पुण्य की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ पार कर गई। वहीं, मेला प्रशासन का दावा है कि अब तक 58 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में स्नान कर चुके हैं।

केंद्रीय कारागार नैनी और जिला जेल में बंद 1450 कैदी शुक्रवार को जेल में ही पवित्र स्नान करेंगे। दरअसल, संगम से गंगा जल लाया गया है। इसे जेल में बने एक कुंड में डाल दिया गया है। इससे ही बंदियों को स्नान कराया जाएगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। पवित्र जल के आने की खबर से बंदियों में खुशी का माहौल है। केंद्रीय कारागार में लगभग 1735 बंदी सजा काट रहे हैं। लेकिन, इनमें से कई मुस्लिम धर्म से भी हैं। ऐसे में लगभग 1450 कैदियों को संगम तट के जल स्नान करवाने की योजना है। जेल अधीक्षक रंग बहादुर ने बताया कि कैदियों को स्नान कराने की व्यवस्था पूरे प्रदेश के जेलों में की गई है। साथ ही कई जेलों में पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। 

आज महाकुंभ का 40वां दिन है। श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। मेला प्रशासन का दावा है कि अब तक 58 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में स्नान कर चुके हैं। दो दिन में संख्या 60 करोड़ पार जा सकती है। आज भी श्रद्धालु उत्साह के साथ संगम में डुबकी लगा रहे हैं।