Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

शीतकाल में तुंगनाथ मंदिर में प्रवेश पर रोक

हिमालय में सबसे ऊंचाई व चन्द्र शिला की तलहटी में विराजमान तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान होने के बाद मन्दिर समिति द्वारा तुंगनाथ धाम की सुरक्षा व स्वच्छता की दृष्टि से मन्दिर परिसर, अतिथि गृह व अधिकारियों कर्मचारी आवासों के सीमाओं की घेर बाड़ की गई है। अब शीतकाल में चन्द्र शिला जाने वाले पर्यटक, सैलानी व प्रकृति प्रेमी  मन्दिर परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएगें तथा मन्दिर समिति द्वारा शीतकाल में पर्यटकों, सैलानियों व प्रकृति प्रेमियों के लिए मन्दिर परिसर में प्रवेश करने पर पाबन्दी लगा दी गई है। जानकारी देते हुए तुंगनाथ प्रबन्धक बलवीर नेगी ने बताया कि तुंगनाथ धाम की सुरक्षा व स्वच्छता की दृष्टिगत शीतकाल में तुंगनाथ मन्दिर परिसर में आवागमन पर रोक लगाई गई है।