Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

महाकुंभ 2025: अंतिम हफ्ते में सुरक्षा बंदोबस्त और कड़े, 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ एक सप्ताह से भी कम समय, यानी 26 फरवरी को खत्म हो जाएगा। अंतिम समय में प्रयागराज में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त, यातायात और भीड़ प्रबंधन और मजबूत करने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक मंगलवार तक 55 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगा चुके थे। 26 फरवरी को महाकुंभ खत्म होने तक ये संख्या 60 करोड़ के पार जाने की उम्मीद है।