Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

वसुंधरा राजे ने रिटायरमेंट की अटकलों को किया खारिज, झालावाड़ सीट से भरा नामांकन

हाल ही में मीडिया में खबरें उठ गई थी कि वसुंधरा राजे राजनीति से रिटायरमेंट लेने वाली हैं। इसी बीच राजस्थान की पूर्व सीएम और झालरापाटन से बीजेपी के उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल कर के सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। मालूम हो कि राजे अपनी परंपरागत सीट झालावाड़ जिले की झालरापाटन से ही चुनाव लड़ रही हैं।

वसुंधरा राजे ने कहा, "झालावाड़ मेरा परिवार है। इस परिवार में, हम बहुत सी बातें करते हैं, जिनका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं होता है। मैंने ऐसा कल इसलिए कहा क्योंकि दुष्यंत को देखने के बाद, उनका भाषण सुनने के बाद और लोगों की प्रतिक्रिया देखकर मुझे खुशी हुई। एक मां के तौर पर मुझे खुशी हुई कि दोनों के बीच ऐसा समन्वय था। मैं चाहूंगी यह स्पष्ट करने के लिए कि मैं कहीं नहीं जा रही हूं, मैंने अभी अपना नामांकन दाखिल किया है। रिटायरमेंट के बारे में कुछ भी अपने मन में न रखें।"

राजे ने कहा, "अगर मुझे रिटायरमेंट लेनी होती, तो मैं नामांकन दाखिल क्यों करती। मैंने प्रदेश की सेवा की है और अनवरत करती रहूंगी। यहां मेरे 34 साल कब बीत गए, मुझे पता ही नहीं चला। अब यह मेरा 10वां नामांकन होगा।" बता दें कि वसुंधरा राजे दो दिनों के झालावाड़ दौरे पर हैं।