Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

बेंगलुरू साउथ में इतिहास रचेगी BJP: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि बीते 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश  ने काफी तेजी से विकास किया है। उन्होंने लोकसभा चुनावों में बीजेपी की जीत पर भरोसा जताया।

अनुराग ठाकुर ने कहा, “अगर आप यहां देखें, तो लोग तेजस्वी सूर्या और नरेंद्र मोदी जी का समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में सामने आए हैं।" वे बेंगलुरू दक्षिण से बीजेपी के मौजूदा सांसद तेजस्वी सूर्या के समर्थन में एक रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम बेंगलुरू दक्षिण सीट पर इतिहास रचेंगे और 400 सीटों के साथ मोदी सरकार बनाएंगे।