Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर राहुल गांधी के सवाल को लेकर दिनेश प्रताप सिंह का हमला, बोले- यह मातृशक्ति का अपमान

रायबरेली की दिशा बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रवैये को लेकर योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने के बजाय ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजना में कमियां तलाशने पर ज्यादा जोर दिया। मंत्री ने कहा कि यह योजना बेटियों और मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ी है और इस पर सवाल उठाना उनका अपमान है।

दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कहा कि रायबरेली की दिशा बैठक में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने संबंधित अधिकारी से पूछा कि इस योजना के तहत क्या होता है। मंत्री ने सवाल उठाया कि अगर दिशा समिति के अध्यक्ष को ही योजना की जानकारी नहीं होगी तो उसकी निगरानी और समन्वय किस तरह होगा।

मंत्री के मुताबिक, इसके बाद राहुल गांधी ने योजना के प्रचार-प्रसार पर होने वाले खर्च के बारे में ज्यादा जानकारी मांगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे ऐसा लगा कि योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने के बजाय उसमें कमियां तलाशना प्राथमिकता थी। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है।

vdefef

मंत्री ने राहुल गांधी के ‘डरो मत’ संदेश पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि रायबरेली में सांसद निधि से कराए गए कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम उनके निजी आवास के भीतर से हुआ और बाहर के गेट पर ताला लगा रहा। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मीडिया प्रतिनिधि सुबह से इंतजार करते रहे, लेकिन राहुल गांधी कैमरे के सामने नहीं आए और रायबरेली की जनता को शुभकामनाएं तक नहीं दे सके। मंत्री ने इसे राहुल गांधी के सार्वजनिक व्यवहार पर सवाल खड़ा करने वाला बताया।

राज्यमंत्री ने आरोप लगाया कि रायबरेली की दिशा बैठक में राहुल गांधी सांसद और समिति अध्यक्ष की भूमिका से ज्यादा नेता प्रतिपक्ष के रूप में नजर आए। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के पीछे दिल्ली से आए तीन लोग बैठे थे, जो पर्चियों के जरिए उन्हें निर्देश दे रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी की राजनीतिक भूमिका पर भी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि लोकसभा में भी वह दूसरे दलों के सहयोग पर निर्भर दिखाई देते हैं।

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के लिए जनता की सुरक्षा, सम्मान और विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट नीति के साथ काम कर रही है। मंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की सराहना देश के साथ-साथ विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भी की है।

अखिलेश यादव के बुलंदशहर दौरे के दौरान हेलीपैड की अनुमति नहीं मिलने से जुड़े सवाल पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासन से अनुमति न मिलना किसी राजनीतिक भय का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अखिलेश यादव को कभी कहीं जाने से नहीं रोका और न ही इसकी कोई जरूरत है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की राष्ट्रीय लोकदल नेतृत्व को लेकर की गई टिप्पणी को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया।