Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

‘Vantara Sanctuary Stories’ अब JioHotstar पर हुआ लाइव, दर्शकों में उत्साह

वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। ‘Vantara – Sanctuary Stories’ अब JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यह श्रृंखला अपने भावनात्मक पशु किस्सों, समर्पित केयरगिवर्स और मनमोहक प्राकृतिक वातावरण के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई है।

कंटेंट की भीड़भाड़ के बीच यह शो दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहाँ हर जीव के लिए लड़ाई लड़ी जाती है, उन्हें संजोया जाता है और उनके अस्तित्व का उत्सव मनाया जाता है। यही कारण है कि यह सीरीज़ सोशल मीडिया पर भी तेज़ी से ट्रेंड कर रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दर्शक इसे “दिल को छू लेने वाला”, “देखने लायक” और “वॉचलिस्ट में जोड़ने योग्य” बता रहे हैं। वहीँ OTT विश्लेषकों का कहना है कि यह शो अपनी कहानी और प्रस्तुति के कारण व्यापक दर्शक वर्ग को आकर्षित कर रहा है।

फिलहाल, यह सीरीज़ JioHotstar पर लाइव है और तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रही है। यदि यह अभी तक आपकी वॉचलिस्ट में नहीं है, तो इसे ज़रूर जोड़ें—क्योंकि दर्शकों के मुताबिक “यह कहानी आपके साथ रह जाती है।”