Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

तृप्ति डिमरी रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ हुई कॉजी, फैंस ने बरसाया प्यार

Mumbai: एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपने बर्थडे पर मिले प्यार के लिए फैंस का दिल से धन्यवाद किया है। तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर अपने खास दिन की कुछ प्यारी झलकियां शेयर कीं, जिनमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ भी नजर आईं।

तृप्ति डिमरी ने फोटो का एक कैरोसेल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘इतने प्यार की वजह से अभी भी मुस्कुरा रही हूं…उन सभी का धन्यवाद, जिसने मुझे मैसेज या कॉल किया, या जिसने भी मेरे बारे में सोचा। ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं इसे शब्दों में नहीं बयान कर सकती।’

उन्होंने कई खूबसूरत बर्थडे केक्स, जलती हुई कैंडल्स और चमकीले सूरजमुखी के फूलों का बुके भी शेयर किया। एक तस्वीर में वे सैम मर्चेंट के साथ कॉजी पोज देती नजर आईं, जिसने सोशल मीडिया पर खास ध्यान खींचा।

फैंस ने बरसाया प्यार
फैंस ने उनकी पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ लगा दी है। लोग उनके और सैम के फोटो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूज ने कमेंट किया- ‘दोनों साथ में प्यारे लग रहे हैं।’ वहीं एक ने लिखा- ‘नजर ना लगे किसी की।’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘अपनों के साथ क्वालिटी टाइम की बात ही अलग है।