Breaking News

बहरीन में शेख इसा में US बेस पर ईरान का हमला, 20 ड्रोन और 3 मिसाइलें गिराई     |   हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर गंभीर सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत     |   होली से पहले दिल्ली का 'ऑपरेशन आघात', नशाखोरों-जुआरियों समेत 918 लोगों पर एक्शन     |   अफगान तालिबान ने पाकिस्तानी पश्तूनों और बलूचों को किया सतर्क, खूफिया अफसर ने किया हमले का दावा     |   ईरान पर हमलों के समर्थन में टाइम्स स्क्वायर में निकली रैली, प्रदर्शनकारियों ने लगाए 'थैंक्यू USA' के नारे     |  

ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, ट्रंप ने चेताया मेरा अभी सबसे बड़ा हमला बाकी

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की जंग चौथे दिन में प्रवेश कर गई है और इसकी आग थमने की जगह और फैलती जा रही है. अब ईरान ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोनों से हमला किया है जिससे आग भड़क गई है. इसके बाद ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अभी तो अमेरिका के सबसे बड़े हमले हुए भी नहीं है. ईरान ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोनों से हमला किया है जिससे आग भड़क गई है.

रियाद में अमेरिकी दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी कर अमेरिकी नागरिकों को "तुरंत जगह पर आश्रय (शेल्टर)" लेने की सलाह दी है. सऊदी के एयर डिफेंस सिस्टम ने रियाद के  डिप्लोमेटिक क्वार्टर को निशाना बनाने वाले चार ड्रोनों को रोका था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान पर उनका हमला एक महीने से अधिक समय तक चल सकता है. यह युद्ध शनिवार को एक हमले के साथ शुरू हुआ, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. अब ट्रंप ने कहा कि यह जंग निर्धारित समय से "काफी हद तक" आगे बढ़ रहा है, लेकिन अमेरिका लंबे समय तक संघर्ष के लिए तैयार है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, "शुरुआत से हमने चार से पांच सप्ताह का अनुमान (जंग चलने का) लगाया था, लेकिन हमारे पास इससे कहीं अधिक समय तक जाने की क्षमता है."

ट्रंप ने पहली बार ईरान पर हमले के अपने उद्देश्य सामने रखे. उन्होंने बताया ईरान की मिसाइलों, उसके नौसेना और परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करना और पूरे क्षेत्र में सशस्त्र समूहों के लिए उसका समर्थन बंद करवाना उद्देश्य था. खास बात थी कि इसमें विशेष रूप से इस्लामी गणतंत्र को उखाड़ फेंकना शामिल नहीं था. यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, युद्ध में अबतक छह अमेरिकी सैन्यकर्मी मारे गए हैं. अमेरिकी सेना ने कहा कि शनिवार को ऑपरेशन शुरू होने के बाद से उसने अबतक ईरान में 1,250 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है. 

ईरानी मीडिया ने सैकड़ों ईरानी लोगों की मौत की सूचना दी है. ईरान ने दावा किया कि दक्षिणी शहर मिनाब में एक लड़कियों के स्कूल पर हमले में 168 लोग (अधिकतर स्कूली लड़कियां) मारे गए और तेहरान के एक अस्पताल पर भी हमला किया गया. अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो ने कहा कि स्कूल पर हमले की घटना की जांच चल रही है लेकिन अमेरिका कभी इसे "जानबूझकर निशाना नहीं बनाएगा".

ईरान ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च करके हमले का जवाब दिया है. स्पष्ट रूप से वैश्विक ऊर्जा लागत में वृद्धि हो सकती है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कहर बरपा सकती है. रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने साफ-साफ कहा है कि हम होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को जला देंगे. बता दें कि इसके माध्यम से वैश्विक समुद्री तेल का लगभग 20 प्रतिशत यात्रा करता है.