Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

युद्ध के बीच प्रकृति की मार झेल रहा यूक्रेन, बर्फीले तूफान में कई लोगों की मौत

रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन पर एक और पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, दक्षिणी क्षेत्र ओडेसा बर्फीले तूफान और बारिश की चपेट में आ गया है, जिसमें लगभग 10 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, दो बच्चों समेत 23 अन्य घायल हो गए।

कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेन के आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि यूक्रेन के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक, ओडेसा ओब्लास्ट है, जहां पांच लोगों की मौत हो गई और 15 घायल होने की सूचना मिली है। इस बीच, आपातकालीन सेवाओं ने ओब्लास्ट में 2,498 लोगों को सहायता प्रदान की, जिनमें 162 बच्चे भी शामिल हैं। 

मंत्री के मुताबिक, मायकोलाइव ओब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, बाकी मृत पीड़ितों की सूचना कीव और खार्किव ओब्लास्ट में दी गई। रूसी अधिकारियों ने कहा कि 27 नवंबर को मौसम की स्थिति के कारण क्रीमिया में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कुल 1,530 फंसे हुए वाहनों को निकाला गया। क्लेमेंको के मुताबिक, मायकोलाइव और किरोवोह्राड क्षेत्रों में आठ राजमार्ग बंद हैं और ओडेसा ओब्लास्ट में दो सड़कों के खंडों पर यातायात प्रतिबंधित है। कथित तौर पर 11 क्षेत्रों की लगभग 411 बस्तियां मंगलवार सुबह तक बिजली के बिना रहीं।