Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को दी टैरिफ लगाने की धमकी, क्या ट्रंप व्यापार सौदे के लिए बढ़ाना चाहते हैं दबाव?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक और नई धमकी सामने आई है। ट्रंप ने अब उन देशों पर अतिरिक्त 10 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी है जो ब्रिक्स देशों की "अमेरिका विरोधी" नीतियों का समर्थन करते हैं। ट्रंप का ये बयान ब्रिक्स देशों की तरफ से टैरिफ वृद्धि की निंदा किए जाने के बाद आया है। फिलहाल 17वीं ब्रिक्स समिट ब्राजील में चल रही है। जिसमें इस समूह से जुड़े देशों के नेता बैठक कर रहे हैं।

दरअसल 17वें ब्रिक्स समिट में अमेरिका के एकतरफा टैरिफ बढ़ाने की कड़ी आलोचना की गई और इसे डबल्यूटीओ नियमों का उल्लंघन बताया। लेकिन अब ट्रंप के बयान ने अमेरिकी व्यापार भागीदारों पर नया दबाव डाला है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर हाई टैरिफ रेट लगाए थे। इसमें भारत पर भी 26 फीसदी टैरिफ लगाना शामिल था। ट्रंप के इस कदम की कड़ी आलोचना भी हुई थी, और अब ट्रंप प्रशासन व्यापारिक साझेदारों पर नौ जुलाई से पहले नए समझौते करने के लिए दबाव बढ़ाना चाहते हैं ट्रंप ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि वो कई देशों को लेटर भेजकर उन्हें आगाह करेंगे कि हाई टैरिफ एक अगस्त से लागू हो सकते हैं।