Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

कतर यात्रा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, एयरफोर्स वन को लड़ाकू विमानों ने किया एस्कॉर्ट

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कतर यात्रा की शानदार शुरुआत हुई है। एक दिन पहले सऊदी अरब की तरह, कतर ने भी ट्रंप के उतरने से पहले, हवा में उन्हें लड़ाकू विमानों से एस्कॉर्ट किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का देश के शासक अमीर शेख तमीम अल थानी ने स्वागत किया। उन्होंने इस हफ्ते अपने तीन देशों के मध्य पूर्व दौरे के दूसरे चरण की शुरुआत की है। ट्रंप मंगलवार को रियाद और फिर बुधवार को अपनी मध्य पूर्व यात्रा के हिस्से के रूप में दोहा पहुंचे, जहां उन्हें हर देश के F-15 लड़ाकू विमानों से औपचारिक एस्कॉर्ट किया, जो दुर्लभ नजारा था। व्हाइट हाउस की एक अधिकारी मार्गो मार्टिन ने एस्कॉर्ट्स के वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किए।

उन्होंने मंगलवार को लिखा, "सऊदी एफ-15, एयर फोर्स वन के सम्मान में एस्कॉर्ट प्रदान कर रहे हैं!" रॉयल सऊदी एयर फोर्स के पास अमेरिकी वायुसेना के बाद दुनिया में अमेरिकी निर्मित एफ-15 का सबसे बड़ा बेड़ा है। फिर बुधवार को मार्टिन ने पोस्ट किया: "कतर में उड़ते हुए क्या नजारा है!!!" उन्होंने एफ-15 की पिछली सीट पर बैठे कतर के एक एविएटर को भी एयर फोर्स वन की तस्वीर लेते हुए कैद किया। कतर ने ट्रंप को प्रभावित करने के लिए लड़ाकू विमानों का ही इस्तेमाल नहीं किया है, बल्कि उन्हें एक आलीशान बोइंग 747-8 उपहार में देने की पेशकश की है, जिसका इस्तेमाल अमेरिका एयर फोर्स वन के रूप में कर सकता है, जबकि बोइंग की तरफ से विमान के नए संस्करण का निर्माण किया जा रहा है।

ट्रंप ने इस विचार का बचाव करते हुए इसे संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए वित्तीय रूप से एक स्मार्ट कदम बताया है। लेकिन उनके आलोचकों ने सवाल उठाया है कि राष्ट्रपति की तरफ से किसी विदेशी सरकार से आश्चर्यजनक रूप से कीमती उपहार स्वीकार करने का क्या मतलब होगा? उन्होंने इसे "खुला भ्रष्टाचार" और "राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा के लिए गंभीर खतरा" कहा है। रिपब्लिकन राष्ट्रपति तीन देशों की मध्य पूर्व यात्रा पर हैं और गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे।