Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

माइकल जैक्सन की बायोपिक बनाना चाहते है संदीप रेड्डी वांगा

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्मों के चलते अक्सर सुखियों में रहते है। उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। फिर वो टॉलीवुड की ‘अर्जुन रेड्डी’ हो या बॉलीवुड की ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’।  तीन सुपरहिट फिल्मों के बाद अब संदीप रेड्डी वांगा प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ के प्री-प्रोडक्शन के काम में जुट गए हैं। डायरेक्टर ने अब तक कोई बायोपिक नहीं बनाई है। हाल ही में उन्होंने बताया कि वो माइकल जैक्सन की बायोपिक का निर्देशन करना चाहते हैं।